Balrampur Traffic Fines Rs 2.21 Lakh


सुजीत कुमार | बलरामपुरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बलरामपुर में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहनों का ई-चालान किया गया और उन पर कुल 2 लाख 21 हजार रुपए का समन शुल्क लगाया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने अपनी टीम के साथ मिलकर चलाया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, गलत दिशा में गाड़ी चलाने और तीन सवारी बैठाकर यात्रा करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने “ड्रंक एंड ड्राइव” अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की भी गहन जांच कर उन पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और हेलमेट तथा सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण और विशेष चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। बलरामपुर यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *