![]()
एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड के ग्राम मसौरा के किसान मोहन यादव ने सब्जी की खेती से अपनी पहचान बनाई है। वे पिछले 6-7 सालों से 4 से 5 एकड़ जमीन में टमाटर, खीरा, ककड़ी, लौकी, करेला और तरबूज जैसी अलग-अलग सब्जियों की खेती कर रहे हैं। इस कार्य में उनका पूरा परिवार सहयोग करता है, जिसमें पिता खेत संभालते हैं, मां मेहनत करती हैं और बेटा सब्जियों को बाजार तक पहुंचाता है। मसौरा में उगाई गई सब्जियां भरतपुर, जनकपुर सहित मध्य प्रदेश के कई बाजारों में बेची जाती हैं। अच्छी फसल होने पर परिवार को हर साल 4 से 5 लाख रुपए तक की आमदनी होती थी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई थी। हालांकि, इस बार बेमौसम बारिश, तेज आंधी और मौसम में बदलाव के कारण किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। कीट प्रकोप से टमाटर की फसल बर्बाद टमाटर की फसल में कीट लगने से खेतों में भारी नुकसान हुआ और लगभग 1 लाख रुपए की फसल खराब हो गई। किसान परिवार ने खेती के लिए समूह से ऋण लिया था, लेकिन दवाइयों के प्रयोग के बावजूद फसल को बचाया नहीं जा सका। महिला किसान रामवती यादव ने बताया कि दिन-रात की मेहनत के बावजूद इस बार लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद, परिवार ने हार नहीं मानी है और वे चुनौतियों का सामना करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। आधुनिक तकनीकों और उद्यान विभाग की योजनाओं से मिला सहारा उद्यान विभाग की योजनाओं से उन्हें काफी लाभ मिला है। खेत में नेट हाउस, ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया, जिससे उत्पादन में वृद्धि हुई और पानी की बचत भी हुई। उद्यान विभाग समय-समय पर किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान करता रहा है।
Source link
सब्जी की खेती से किसान मोहन ने बनाई अलग पहचान:बेमौसम बारिश और आंधी से किसान की मेहनत पर फिरा पानी













Leave a Reply