![]()
गोंडा जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है आज रविवार दोपहर 1 बजे जिले का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लगातार पड़ रही गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम हो गई है। इस भीषण गर्मी के बीच, गोंडा के अंबेडकर चौराहे पर लगे 110 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर को गर्म होने से बचाने के लिए उस पर पानी डाला जा रहा है। स्थानीय लोग बाल्टियों से नल का पानी भरकर ट्रांसफार्मर के चारों ओर डाल रहे हैं, ताकि वह खराब न हो और बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे। भीषण गर्मी होने के चलते विद्युत ट्रांसफार्मर पर भी लोड़ पड़ रहा है जिसके चलते ट्रांसफार्मर गर्म हो जा रहे हैं ऐसे में इन ट्रांसफॉर्मर को बचाने के लिए इस तरीके से पानी डाला जा रहा है क्योंकि चारों तरफ ठंड होने से ट्रांसफार्मर को ज्यादा असर नहीं पढ़ेगा। गर्मी से बचाव के लिए लोग अपने चेहरे को गमछे और दुपट्टे से ढककर आवाजाही कर रहे हैं। गोंडा नगर पालिका प्रशासन भी सड़कों पर पानी का छिड़काव करा रहा है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सके। जिला आपदा विभाग ने भीषण गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों से आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की गई है। जिले में सुबह से ही गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। गोंडा जिला आपदा विशेष राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि गर्मी का प्रकोप जारी है लोगों को गर्मी से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी करके बचाव को लेकर निर्देश दिया गया है। नगर पालिका द्वारा और जिला प्रशासन द्वारा वाटर कूलर लगाए गए हैं उसके माध्यम से भी लोग पानी पी रहे हैं और अपने आप को गर्मी से बचा रहे हैं।
Source link
गोंडा में पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा:ट्रांसफार्मर को बचाने के लिए डाला जा रहा पानी, चेहरे पर दुपट्टा और गमछा बांधें लोग















Leave a Reply