नरसिंहपुर जिले के बरमान रेतघाट पर शनिवार दोपहर नर्मदा नदी में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। अमावस्या के अवसर पर हुए इस हादसे में सागर निवासी दो युवक गहराई में चले गए थे। नाविकों ने एक युवक को सुरक्षित बचा लिया, जबकि दूसरा लापता हो गया
.
मृतक की पहचान सागर निवासी सौरभ रजक (30) के रूप में हुई है, जबकि अंश यादव को बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार, सौरभ और अंश अपने परिवार के साथ बरमान रेतघाट पर स्नान के लिए पहुंचे थे।
नहाते समय वे घाटों को जोड़ने वाले पुल के पास गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद नाविकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अंश यादव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, सौरभ रजक गहराई में समा गया और लापता हो गया।

लापता की तलाश के लिए सर्चिंग करती टीम।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीईआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। शनिवार देर शाम तक सौरभ की तलाश जारी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रविवार को सौरभ रजक का शव बरमान से लगभग 8 किलोमीटर दूर छत्तरपुर घाट के पास से बरामद किया गया।
शव मिलने पर मर्ग कायम किया
करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ने बताया कि पहले गुम इंसान का मामला दर्ज किया गया था। शव मिलने के बाद अब मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन में हवलदार बृजमोहन श्रीवास्तव, संजय ठाकुर, सिद्धार्थ पाराशर सहित एसडीईआरएफ टीम के अन्य सदस्य और स्थानीय गोताखोर शामिल थे।
ये भी देखें…
नरसिंहपुर में नर्मदा में डूबे दो युवक, एक को बचाया:दूसरा लापता, बरमान घाट पर हादसा; सागर से घूमने आए थे

नाविकों ने एक युवक को बचाया।
नरसिंहपुर जिले के बरमान रेत घाट पर शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सागर जिले से घूमने आए दो युवक नर्मदा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। एसडीईआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर तुरंत मौके पर पहुंचे। टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सौरभ यादव नाम के युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।पूरी खबर पढ़ें















Leave a Reply