जांजगीर-चांपा में कंटेनर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:मृतक मरनी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था, स्थानीय बोले-प्रशासन हमारी बात नहीं सुनता




जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा चौक पर एक तेज रफ्तार पार्सल कंटेनर वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक एक मरनी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिर्रा आया हुआ था। यह घटना बिर्रा थाना क्षेत्र में हुई। बिर्रा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कूकदा निवासी लक्ष्मण कुम्भज (55) के रूप में हुई है। पार्सल कंटेनर की चपेट में आने और सड़क पर गिरने के बाद पहिए के नीचे आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी अस्पताल बम्हनीडीह भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मृतक अपने परिचित के घर आया था पूछताछ में सामने आया है कि लक्ष्मण कुम्भज बिर्रा में अपने एक परिचित के घर मरनी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पुलिस ने घटना में शामिल पार्सल कंटेनर वाहन और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। बिर्रा थाने में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन करता रहा है स्थानीय लोगों की मांग नज़रअंदाज़ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिर्रा चौक से लगातार तेज रफ्तार वाहन गुजरते हैं, जिससे कई दुर्घटनाएं और मौतें हो चुकी हैं। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन पर यातायात सुरक्षा के लिए कोई कदम न उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *