![]()
बड़वानी कृषि उपज मंडी में सौंफ की आवक अंतिम चरण में है। इस हफ्ते मंडी में मात्र 25 बोरी सौंफ पहुंची, जिससे मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। आगामी हफ्ते में इक्का-दुक्का किसानों के ही पहुंचने की उम्मीद है। रविवार को कृषि उपज मंडी में हाट बाजार लगा, जहां लगभग 15 क्विंटल सौंफ की आवक दर्ज की गई। इसका अधिकतम भाव 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल और न्यूनतम भाव 7,200 रुपए प्रति क्विंटल रहा। किसान बोले-इस साल कम दाम मिले व्यापारियों के अनुसार, अन्य जिलों से आने वाली सौंफ की आवक पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। अब केवल कुछ स्थानीय किसान ही सौंफ लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। किसानों ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस साल सौंफ के दाम कम मिले हैं। सौंफ के कम दाम से किसान निराश सौंफ की आवक कम होने का असर मंडी की भीड़ पर भी दिखाई दिया। इसकी तुलना में मंडी के बाहर लगी मसालों की दुकानों पर अधिक भीड़ रही। जिला मुख्यालय की मंडी होने के बावजूद, यहां मुख्य रूप से कपास और सौंफ की ही सर्वाधिक खरीदी-बिक्री होती है। मंडी में अनाज की खरीदी-बिक्री सामान्यतः कम होती है। ऐसे में, अब गर्मी और बारिश का सीजन समाप्त होने के बाद ही मंडी में दोबारा चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद है।
Source link
बड़वानी मंडी में सौंफ की आवक घटी:कृषि उपज मंडी में केवल 25 बोरी सौंफ पहुंची; किसान बोले-इस साल कम दाम मिले















Leave a Reply