दिवंगत आरक्षक के परिवार को 10 लाख की सहायता राशि:सूरजपुर डीआईजी/एसएसपी ने मां को सौंपा पुलिस सैलरी पैकेज का चेक




सूरजपुर जिला पुलिस बल ने अपने दिवंगत आरक्षक समीत एक्का के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरक्षक की मां सुनीता एक्का को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। आरक्षक समीत एक्का जिला पुलिस बल में कार्यरत थे, जिनका निधन 31 जनवरी को सामान्य कारणों से हो गया था। पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत बिमा राशि दी गई उनके निधन के बाद, पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए। भारतीय स्टेट बैंक, कलेक्ट्रेट ब्रांच सूरजपुर के माध्यम से बीमा क्लेम की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत सामान्य मृत्यु पर 10 लाख रुपये की बीमित राशि प्रदान की जाती है। यह चेक शुक्रवार, 15 मई को परिजनों को सौंपा गया। इस अवसर पर डीआईजी/एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के साथ एसबीआई कलेक्ट्रेट ब्रांच के शाखा प्रबंधक अफसर जमील और दीपक सिंह भी उपस्थित थे। दिवंगत आरक्षक के परिजन भी इस दौरान मौजूद रहे। बिमा राशि परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान देती है पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत मिलने वाली यह राशि पुलिसकर्मियों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। विभाग ने बताया कि यह सहायता पुलिस परिवार के सदस्यों के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता दर्शाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *