![]()
उज्जैन के गढ़ कालिका मंदिर में रविवार दोपहर आरती के दौरान एक विवाद हो गया। यह विवाद किन्नर अखाड़ा तेलंगाना की महामंडलेश्वर साध्वी काली नंद गिरी और मंदिर के पुजारी व गार्डों के बीच हुआ। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महामंडलेश्वर साध्वी काली नंद गिरी दोपहर 12 बजे की आरती में शामिल होने मंदिर पहुंची थीं। साध्वी का आरोप है कि आरती के दौरान उन्हें वहां से हटने और बाहर जाने के लिए कहा गया, जिससे वे आक्रोशित हो गईं। उन्होंने माफी मांगने की मांग की। कार से पेट्रोल लाकर खुद पर डाला विवाद बढ़ने पर साध्वी ने विरोध स्वरूप अपनी कार से पेट्रोल लाकर मंदिर परिसर में खुद पर डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान मंदिर का एक गेट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था, जबकि दूसरे से दर्शन जारी रहे घटना की सूचना मिलते ही जीवाजीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने साध्वी को समझा-बुझाकर थाने ले गई। किनारे खड़े होने की बात पर विवाद मंदिर प्रभारी मूलचंद जाटवा के अनुसार, आरती के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ थी। साध्वी से केवल इतना कहा गया था कि वे थोड़ा किनारे हो जाएं ताकि अन्य श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें। इसी बात को लेकर साध्वी नाराज हो गईं और विवाद बढ़ गया। फिलहाल, जीवाजीगंज पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
उज्जैन के गढ़कालिका मंदिर में आरती के दौरान विवाद:किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, पुलिस थाने ले गई















Leave a Reply