कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि राज्य सरकार जनता से किए गए हर वादे को तेजी से पूरा कर रही
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में इतवारी बाजार में सिंदूर पार्क बनकर तैयार हो गया है। सुशासन तिहार के अवसर पर रायगढ़ प्रवास में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिंदूर पार्क का लोकापर्ण किया। यहां छोटे बच्चों के लिए चिल्ड्रन प्ले एरिया, ओपन एयर जिम स
.
लोकापर्ण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पार्क केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि रायगढ़वासियों के लिए स्वच्छ वातावरण, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंदूर पार्क में बच्चों, बुजुर्गों और परिवारों के लिए विशेष सुविधाएं विकसित की गई है। उन्होंने कहा कि कभी अव्यवस्थित रहने वाला यह क्षेत्र अब शहर का आकर्षण बन गया है।
पार्क में चौपाटी, मनोरंजन क्षेत्र, बैठने की व्यवस्था, सामाजिक गतिविधियों के लिए स्थान और हरियाली विकसित की गई है। जिससे लोगों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर सार्वजनिक सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार जनता से किए गए हर वादे को तेजी से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में किए गए वादों को मोदी की गारंटी के रूप में जनता के सामने रखा गया था और सरकार उन सभी गारंटियों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है।
विकास कार्य रॉकेट की गति से आगे बढ़ रहा वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ शहर में जहां-जहां बेहतर विकास कार्य किए जा सकते हैं, वहां सरकार तेजी से काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और आशीर्वाद में रायगढ़ के विकास कार्य रॉकेट की गति से आगे बढ़ रहे हैं।
वित्त मंत्री ने कहा कि जिस स्थान पर आज सिंदूर पार्क बना है, वहां पहले गंदगी, अव्यवस्था और असामाजिक गतिविधियों की स्थिति बनी रहती थी।
इतवारी बाजार क्षेत्र में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था और आसपास रहने वाले नागरिक लंबे समय से यहां बेहतर विकास की मांग कर रहे थे।

सिंदूर पार्क का लोकापर्ण करते मुख्यमंत्री व वित्तमंत्री समेत अन्य नेतागण
पूरे क्षेत्र को आधुनिक-आकर्षक स्वरूप दिया गया वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि लगभग 9 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से इस परियोजना को विकसित किया गया। जिसके माध्यम से पूरे क्षेत्र को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया गया है।
पार्क में प्रवेश के साथ ही विशाल पार्किंग व्यवस्था विकसित की गई है ताकि लोगों को वाहनों की पार्किंग में परेशानी न हो।
इसके साथ ही आसपास की सड़कों का चौड़ीकरण भी किया गया है ताकि मोहल्लेवासियों को सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि यहां एक आधुनिक फूड कोर्ट भी तैयार किया जा रहा है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। यह क्षेत्र आने वाले समय में शहर का प्रमुख पारिवारिक और मनोरंजन केंद्र बनेगा।
देशभक्ति की भावना से जुड़ा रेजांगला स्मारक भी बनाया गया वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि सिंदूर पार्क में पहली बार स्टैंप कंक्रीट तकनीक का उपयोग किया गया है।यह टाइल्स की तुलना में अधिक मजबूत, आकर्षक और टिकाऊ होता है।
वित्त मंत्री ने कहा कि पार्क परिसर में यादव समाज और देशभक्ति की भावना से जुड़ा रेजांगला स्मारक भी बनाया गया है। यह स्मारक वीर सैनिकों की शौर्यगाथा और बलिदान की याद दिलाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा थी कि पहलगाम की घटना के बाद देश की वीर सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की स्मृति को स्थायी रूप दिया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और भारतीय सेना की वीरता को सम्मान देने के उद्देश्य से इस पार्क का नाम सिंदूर पार्क रखा गया।













Leave a Reply