जौनपुर यार्ड रिमॉडलिंग का असर:कई ट्रेनों के रूट बदले, यात्रियों को सफर से पहले स्टेटस चेक करने की सलाह




उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत जौनपुर जंक्शन पर चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का असर अब भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित संचालन को ध्यान में रखते हुए 27 मई तक चल रहे इस कार्य के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है। जौनपुर की जगह वैकल्पिक रूट से चलेंगी ट्रेनें रेलवे प्रशासन के मुताबिक होने वाले इस कार्य के चलते कई ट्रेनों को जौनपुर जंक्शन की बजाय वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा रहा है। इसमें वलसाड-मुजफ्फरपुर, गोदान एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की कई प्रमुख गाड़ियां शामिल हैं। मार्ग परिवर्तन की सूची में गाड़ी संख्या 19051/19052 (वलसाड-मुजफ्फरपुर), 11055/11056 (गोदान एक्सप्रेस), 19045/19046 (ताप्ती गंगा एक्सप्रेस), 19321 (इंदौर-पटना) और 22103 (लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट) जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में वाराणसी, अयोध्या, सुलतानपुर और प्रयागराज जैसे स्टेशनों के जरिए डायवर्ट किया गया है। कई स्टेशनों पर ठहराव भी प्रभावित रेलवे ने स्पष्ट किया है कि मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों का निर्धारित ठहराव प्रभावित हो सकता है। ऐसे में यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए पहले से जानकारी लेना जरूरी है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले NTES, रेलवे पूछताछ सेवा या नजदीकी स्टेशन से अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *