![]()
बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला शिक्षक की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब वे अपने घर में कपड़े सुखा रही थीं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीमोरी में पदस्थ थीं शिक्षिका मृतका की पहचान 40 वर्षीय राधिका पटैया के रूप में हुई है। वे आठनेर रोड बडोरा की रहने वाली थीं और सीमोरी में प्राथमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं। परिजनों के अनुसार, राधिका पटैया जनगणना का कार्य पूरा करने के बाद शुक्रवार को अपनी बड़ी बहन लक्ष्मी चौहान के घर घोड़ाडोंगरी आई थीं। कपड़े सुखाते समय लगा करंट जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच राधिका पटैया घर में कपड़े सुखा रही थीं। इसी दौरान उन्हें अचानक तेज करंट लग गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम घोड़ाडोंगरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में पति और दो बच्चे मृतका के पति का नाम दुर्गेश पटैया है। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। रविवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link
महिला शिक्षक की करंट लगने से मौत:बैतूल में कपड़े सुखाते समय तार की चपेट में आईं, सीमोरी के प्राथमिक स्कूल में थीं पदस्थ















Leave a Reply