![]()
इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरहोली गांव में रविवार सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से कहासुनी के बाद युवक कमरे में चला गया और छत के कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जरहोली गांव निवासी रवि पुत्र भरत सिंह की रविवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी सरिता से कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद रवि गुस्से में कमरे के अंदर चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पत्नी कमरे की ओर गई तो वह छत के कुंडे में रस्सी के सहारे लटका मिला। यह दृश्य देखकर पत्नी चीख पड़ी। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे पत्नी की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में रवि को फंदे से नीचे उतारा गया और अचेत अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में रोने-बिलखने का माहौल बन गया। पुलिस ने शुरू की कार्रवाई अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता भरत सिंह ने बताया कि रवि की शादी करीब सात वर्ष पहले सरिता से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था और रविवार सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद रवि ने यह कदम उठा लिया।
Source link
इटावा में युवक का फंदे से लटका मिला शव:पत्नी से कहासुनी के बाद फांसी लगा दी जान, जांच जारी
















Leave a Reply