इंदौर में छात्रा से इंस्टाग्राम पर की दोस्ती:वीडियो फोटो लेकर किया ब्लैकमेल, मौसेरी बहन को किए शेयर




इंदौर के गांधी नगर में एक छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसके फोटो-वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने इंस्टाग्राम यूजर को आरोपी बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांधीनगर पुलिस के मुताबिक, एक स्कूली छात्रा की शिकायत पर गौरख पाटिल नाम के युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। छात्रा ने बताया कि एक माह पहले इंस्टाग्राम आईडी के जरिए उसकी गौरख से पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपी वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करने लगा। उसने छात्रा से अश्लील फोटो और वीडियो मांगे, जिन्हें छात्रा ने उसे भेज दिया। बाद में आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने छात्रा के पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। डर के चलते छात्रा ने अपने मोबाइल से फोटो और वीडियो डिलीट कर दिए। इसके बाद आरोपी ने छात्रा की मौसी की बेटी को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर छात्रा के फोटो और वीडियो उसे भेज दिए। जब इसकी जानकारी परिवार को लगी तो उन्होंने छात्रा से पूछताछ की। तब छात्रा ने पूरी घटना परिवार को बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्टेटस लगाने से रोका तो नाबालिग ने चाकू मारा इधर, एक अन्य मामले में लसूड़िया पुलिस ने भी चाकूबाजी के मामले में 17 वर्षीय नाबालिग के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी अपने परिचित के परिवार की फोटो मोबाइल स्टेटस पर लगा रहा था। इसका विरोध करने पर उसने हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, रविदास नगर निवासी कमल राठौर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। कमल ने पुलिस को बताया कि नाबालिग उसके परिवार की फोटो अपने स्टेटस पर लगाता था। इसी बात को लेकर वह उसे समझाने गया था। इस दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर कमल के एक हाथ और दूसरे हाथ के पंजे पर वार कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *