निवाड़ी में छेड़खानी से परेशान नाबालिग ने किया सुसाइड:चार आरोपियों पर केस दर्ज, परिजन बोले-राजीनामे का दबाव बना रहे थे आरोपी




निवाड़ी जिले में छेड़खानी से परेशान एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद आरोपी लगातार राजीनामे का दबाव बना रहे थे और धमकियां दे रहे थे, जिससे परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। यह घटना पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सियाखास गांव में हुई। गांव के चार युवकों पर परेशान करने का आरोप बताया जा रहा है कि 14 मई को गांव के चार युवक अंसल यादव, पानसेल यादव, हल्के यादव और एक अन्य – ने नाबालिग के साथ छेड़खानी की थी। मृतिका ने पृथ्वीपुर थाने पहुंचकर इस घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने उस समय मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। धमकी देने-राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे और धमकियां दे रहे थे। इसी मानसिक दबाव और प्रताड़ना के चलते नाबालिग ने सुसाइड जैसा गंभीर कदम उठाया। मृतिका के पिता जगन्नाथ ने बताया कि आरोपी चारों युवक लगातार राजीनामे का दबाव बना रहे थे और धमकियां दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही थी, लेकिन आरोपियों की धमकियों से उनकी बेटी इतनी घबरा गई कि उसने फांसी लगा ली। भाई बोला-जान से मारने की धमकी दे रहे थे आरोपी मृतिका के भाई ने भी अंसल यादव, पानसेल यादव, हल्के यादव व एक अन्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन ने फांसी लगाई। उसने यह भी बताया कि उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई थी और राजीनामे के लिए दबाव बनाया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पृथ्वीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह गुर्जर के अनुसार, छेड़खानी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *