देवरिया में स्कॉर्पियो से 495 लीटर अवैध शराब बरामद:बिहार लेकर जाई जा रही थी खेप, तस्कर की तलाश




देवरिया में बनकटा थाना पुलिस ने शनिवार को एक स्कॉर्पियो से 495 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। यह खेप बिहार ले जाई जा रही थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.30 लाख रुपए है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बनकटा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अघांव स्थित एक मुर्गी फार्म के पास घेराबंदी कर स्कॉर्पियो (संख्या BR 31 PA 7000) को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 55 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, यह शराब बंटी बबली ब्रांड की थी। प्रत्येक पाउच 200 एमएल का था, और कुल 2475 पाउच वाहन में लदे थे, जिनकी कुल मात्रा 495 लीटर थी। इस मामले में बनकटा थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60 और 72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब वाहन के मालिक और शराब तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बिहार सीमा से सटे इलाकों में शराब तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *