भोपाल में करंट से युवक की मौत:निर्माणाधीन मकान की तराई करने पानी की मोटर के तार लगाते समय हादसा




भोपाल के ऐशबाग इलाके में रहने वाले युवक की रविवार की सुबह करंट से मौत हो गई। वह निर्माणाधीन मकान की तराई के लिए पानी की मोटर के तार लगाने गया था। मामले पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार की दोपहर को पीएम के बॉडी परिजनों के सुपुर्द कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक अब्दुल अजीम खान पिता अब्दुल जमील खान (27) ऐशबाग मस्जिद के पास का रहने वाला था। वह कारपेंटरी करता था। रविवार की सुबह 10 बजे निर्माणाधीन मकान की तराई करने के लिए पानी की मोटर का तार लगा रथा। इसी दौरान उसे करंट लग गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। हमीदिया हॉस्पिटल में मौत की पुष्टि हुई तत्काल परिजन उसे पास के प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से उसे हमीदिया में रिफर करने की सलाह दी, हमीदिया में डॉक्टरों ने चेक करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके लिए लड़की तलाश कर रहे थे। इसी कारण उसके घर में निर्माण कार्य चल रहा था। परिजन उसके लिए कमरा तैयार करा रहे थे। पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *