![]()
रायपुर के चर्चित बेबीलॉन होटल के संचालक बलदेव खनूजा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बेटे को अपने साथ ले जाने की बात को लेकर पत्नी और ससुराल पक्ष से विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर ने होटल ऑफिस में ही उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद कारोबारी ने तेलीबांधा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, बलदेव खनूजा के ससुर अमरजीत सिंग होरा ने भी अपने दामाद के खिलाफ तेलीबांधा थाना में शिकायत की है। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला तेलीबांधा पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता बलदेव खनूजा वीआईपी रोड स्थित खनूजा हाउस में रहते हैं और बेबीलॉन होटल का संचालन करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि, उनका 8 वर्षीय बेटा उनके साथ रहता है। 15 मई 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे उनकी पत्नी तरनप्रीत खनूजा, ससुर अमरजीत सिंह होरा और सास देवेंद्र होरा होटल बेबीलॉन के ऑफिस पहुंचे थे। वे बच्चे को अपने साथ ले जाने की बात कर रहे थे। इस दौरान बच्चे ने मां और ननिहाल पक्ष के साथ जाने से इनकार कर दिया। बलदेव खनूजा का आरोप है कि उन्होंने ससुराल पक्ष से कहा कि बच्चे का जाने का मन नहीं है, इसलिए जबरदस्ती न करें। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ससुर अमरजीत सिंह होरा ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इस दौरान उन्होंने हाथ में पहने कड़े से भी हमला किया। मारपीट में बलदेव खनूजा के कंधे और सीने में चोट आई है। घटना के समय ऑफिस में मौजूद जसप्रीत सिंह खनूजा, अनिल दुबे और गुरूचरण सिंह होरा ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने दी शिकायत इस मामले में तेलीबांधा निरीक्षक अजय झा ने बताया कि, कारोबारी बलदेव खनूजा ने विवाद के बाद अपने ससुर के खिलाफ शिकायत दी है। वहीं, बलदेव खनूजा के ससुर अमरजीत सिंग ने भी लिखित शिकायत दी है। अपनी शिकायत पर उन्होंने उनकी बेटी को उसके बेटे से मिलने नहीं देने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में जांच की जा रही है।
Source link
बेबीलॉन होटल के संचालक बलदेव खनूजा की पिटाई:बेटे को लेकर पत्नी-ससुराल पक्ष के लोगों से हुआ विवाद, तो ऑफिस में घुसकर ससुर ने पीटा















Leave a Reply