सतना की प्रांशी ने जीता स्वर्ण, तीन खिलाड़ियों को रजत:राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन;1500 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा




दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 13 से 15 मई तक आयोजित 12वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में सतना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सतना मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने कई पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देशभर से 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। सतना मार्शल आर्ट एकेडमी की प्रांशी कुशवाहा ने कैडेट वर्ग के 29 किलोग्राम से कम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं स्नेहा पयासी, मेघा सिंह और रिदम सोनी ने रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। छह खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक प्रतियोगिता में कीर्ति सोनी, अनुष्का मिश्रा, सौम्या सिंह, शुभी पाण्डेय, शिवानी मिश्रा और वेदांशिका चौहान ने कांस्य पदक हासिल किए। एकेडमी के कुल 12 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। पिछले वर्ष गोवा नेशनल में स्वर्ण पदक जीत चुके खिलाड़ी अध्ययन भारती को इस बार क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं एमपी यूथ गेम्स के पूमसे स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा कुशवाहा एकल पूमसे प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहे। टीम कोच डॉ. संदीप भारती सम्मानित जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव और टीम कोच डॉ. संदीप भारती ने बताया कि प्रतियोगिता ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया और ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त थी। सभी मुकाबले सेंसर आधारित प्रणाली पर आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. संदीप भारती को दिल्ली ताइक्वांडो संघ द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *