![]()
ललितपुर में रविवार दोपहर बुंदेलखंड विकास सेना (बीवीएस) ने शहर की बिगड़ी विद्युत व्यवस्था के विरोध में दो घंटे का मौन सत्याग्रह किया। यह सत्याग्रह स्थानीय कंपनी बाग में सेना प्रमुख हरीश कपूर ‘टीटू’ के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान जनता के लाखों वोटों से जीते हुए जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। संगठन प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि भीषण गर्मी में बार-बार होने वाली अघोषित बिजली कटौती और विद्युत उपकरणों, ट्रांसफार्मरों व तारों के उचित रखरखाव की कमी से जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। उन्होंने मौजूदा स्थिति को चिंताजनक बताया। कपूर ने इस बात पर जोर दिया कि लाखों वोटों से जीतने वाले जनप्रतिनिधियों ने इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे प्रदेश सरकार की साख को नुकसान पहुंच रहा है, जिसका असर आगामी विधानसभा चुनावों में भी दिख सकता है। टीटू कपूर ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे जनता के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देशित करें। सत्याग्रह में अमरसिंह बुंदेला, फईम शबनम, खुशाल बरार, संजू राजा, भैयन कुशवाहा, नंदराम कुशवाहा, सुरेश झा, कामता प्रसाद भट्ट, बलराम चौहान, सुजीत धानुक, प्रमोद धानुक, आशाराम नगेले, रामप्रकाश झा, कदीर खां, टिंकू सोनी, पंकज रैकवार, हरदेव पटेल, रामू साहू, ऊदल सिंह, सतीश अहिरवार, रामराजा, राजेंद्र और पवन झा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link
ललितपुर में बिजली संकट पर मौन सत्याग्रह:बुंदेलखंड विकास सेना ने जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर रोष जताया














Leave a Reply