अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित:अमन दुबे जिलाध्यक्ष, सोमेश मिश्रा बने महासचिव




हरदोई में रविवार को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन हुआ। अमन दुबे को जिलाध्यक्ष और सोमेश मिश्रा को महासचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी का सदस्यों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित तिवारी ने की। शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष देश कुमार चरण भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिले भर से आए फार्मासिस्टों ने संगठन को मजबूत बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। नई कार्यकारिणी में जितेंद्र शुक्ला, सूहैल अली और इंद्रजीत को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वारिश और कमल पाठक को उपाध्यक्ष पद पर चयनित किया गया, जबकि अनूप आभा और अमित राठौड़ को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष अमन दुबे ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के प्रत्येक सदस्य को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। महासचिव सोमेश मिश्रा ने फार्मासिस्टों के हितों और सम्मान के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखने का आश्वासन दिया। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई टीम संगठन को मजबूत करेगी और फार्मासिस्टों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *