![]()
उन्नाव के विकास भवन सभागार में रविवार शाम अंशकालिक अनुदेशक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों और अनुदेशकों को सम्मानित किया गया, साथ ही बढ़े हुए मानदेय के चेक भी वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह और सदर विधायक पंकज गुप्ता सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सरकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और अंशकालिक अनुदेशकों को सम्मानित किया गया। सरकार द्वारा बढ़ाए गए मानदेय के तहत लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। पांच अनुदेशकों को 17-17 हजार रुपए के चेक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, 100 से अधिक अन्य लाभार्थियों को भी विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षकों के सम्मान के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि की गई है। पहले अनुदेशकों को 9 हजार रुपये मानदेय मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया गया है। 365 अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़ा हुआ मानदेय मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। उन्नाव में लगभग 365 अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय के आधार पर भुगतान किया गया है। उन्होंने इसे शिक्षकों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का डिजिटल माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सुना। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षक समाज निर्माण की आधारशिला हैं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के बाद मंत्री नितिन अग्रवाल से विपक्ष के बयानों को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि उनकी सरकार काम पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने 2017 से प्रदेश की जनता के लिए लगातार काम किया है। 2022 में जनता ने हमें दोबारा मौका दिया और 2027 में भी हम तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे।”
Source link
उन्नाव में अंशकालिक अनुदेशक सम्मानित:आबकारी मंत्री ने बढ़े हुए मानदेय के चेक वितरित किए















Leave a Reply