![]()
इंदौर के बाणगंगा इलाके में रहने वाला एक छात्र कृष्णा रविवार को टिगरिया बादशाह स्थित तालाब में डूब गया। बताया जा रहा है कि वह अपने चार दोस्तों मयंक, शिवांशु, प्रिंस और अमन के साथ नहाने गया था। इस दौरान वह गहराई में चला गया और फिर दिखाई नहीं दिया। दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और छात्र की तलाश शुरू की गई। दिखाई नहीं दिया तो परिजनों को बताया बाणगंगा पुलिस के मुताबिक कुम्हार खाड़ी निवासी कृष्णा (16) पिता कुलदीप राजावत अपने दोस्तों के साथ टिगरिया बादशाह इलाके में नहाने पहुंचा था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। कुछ देर बाद जब वह दिखाई नहीं दिया तो दोस्तों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इस साल 10वीं की परीक्षा दी थी दोस्तों के मुताबिक वे दोपहर करीब 1 बजे तालाब पर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार एसडीआरएफ की टीम कृष्णा की तलाश में जुटी हुई है। परिवार ने बताया कि कृष्णा ने इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी।
Source link
इंदौर के तालाब में नहाने गया छात्र लापता:दोस्तों के साथ पानी में उतरा था, बाहर ही नहीं आया; सर्चिंग में जुटी SDRF की टीम















Leave a Reply