![]()
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्त के सानिध्य में 17 मई 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर, औरैया में प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन और अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता, परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने सामूहिक रूप से सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। गोपाल गौशाला विद्यालय की छात्राओं वंशिका और यशी ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज के उत्थान और राजनीतिक भागीदारी पर चिंतन करना था। सम्मेलन में वैश्य समाज के नौ घटकों के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, नगर पालिका परिषद, औरैया के सभासदों, पत्रकारों और दूर-दराज से आए प्रमुख समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता ने अपने संबोधन में समाज को एकजुट होने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही समाज को सम्मान और राजनीतिक भागीदारी मिलेगी। मुख्य अतिथि डॉ. संजीव गुप्ता ने विचारों के आदान-प्रदान और ‘रोटी-बेटी’ के संबंधों से समाज को मजबूती मिलने की बात कही। स्वागताध्यक्ष अनूप गुप्ता ने युवा पीढ़ी को बुजुर्गों के उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 50 बुजुर्गों और वृद्ध महिलाओं सहित आधा सैकड़ा से अधिक सामाजिक योद्धाओं को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, दिबियापुर, फफूंद, कानपुर देहात, जालौन, अछल्दा, करहल और मैनपुरी जैसे विभिन्न स्थानों से वैश्य बंधु सम्मिलित हुए। जिला महामंत्री पायल पोरवाल, नगर अध्यक्ष राधा आर्या, नगर महामंत्री श्वेता पोरवाल, सत्येंद्र गुप्ता, हरिश्चंद्र आढती, राकेश गुप्ता बैंक वाले और प्रेम नारायण गुप्ता सहित लगभग चार सौ वैश्य बंधु और महिला शक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।
Source link
वैश्य एकता परिषद का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न:औरैया में हुआ आयोजन, कई जिलों से वैश्य समाज के लोग शामिल














Leave a Reply