अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, भदोही में सम्मान समारोह:राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा बोले- प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने को प्रतिबद्ध




भदोही में परिषदीय विद्यालयों के अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आज ज्ञानपुर स्थित मधुवन वाटिका में हुआ। शासन द्वारा अनुदेशकों का मानदेय 9000 रुपए से बढ़ाकर 17000 रुपए किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और उनकी टीम ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सांसद डॉ. विनोद बिन्द, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा शामिल हुए। भदोही के जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। जिला विद्यालय निरीक्षक भदोही भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय घरांव के बच्चों ने वाद्य यंत्रों के साथ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को प्रभावित किया। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। अतिथियों ने छात्राओं की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा की प्रशंसा की। राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने अनुदेशकों की भूमिका को इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि सरकार ने अनुदेशकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी करते हुए उनके मानदेय में वृद्धि की है। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अधिक समर्पण से योगदान देंगे। किस अवसर पर सांसद विनोद बिन्द, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला अधिकारी शैलेश कुमार ,मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *