![]()
मंडला जिले में पटाखा गोदामों और विस्फोटक सामग्री के भंडारण को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम चटुआमार और ग्राम बिनेका स्थित पटाखा गोदामों का औचक निरीक्षण किया। जांच में अनियमितताएं मिलने पर दोनों गोदामों को सील कर दिया गया। कार्रवाई एसडीएम सोनल सिडाम और थाना प्रभारी शफीक खान की मौजूदगी में की गई। अधिकारियों ने गोदामों में रखे पटाखों के स्टॉक और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन की बात जांच के दौरान पाया गया कि ग्राम चटुआमार के लाइसेंसधारी मुकेश रहदवानी और ग्राम बिनेका के लाइसेंसधारी दिनेश पमनानी के गोदामों में मौजूद पटाखों की मात्रा, स्टॉक रजिस्टर में दर्ज जानकारी से मेल नहीं खा रही थी। अधिकारियों ने इसे विस्फोटक नियम 2008 और लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन माना। इसके बाद प्रशासन ने दोनों गोदामों को मौके पर ही सील कर दिया। आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई एसडीएम सोनल सिडाम ने बताया कि जिले में विस्फोटक सामग्री के भंडारण की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई जारी रहेगी। थाना प्रभारी शफीक खान ने कहा कि जन सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस और प्रशासन आगे भी संयुक्त कार्रवाई करते रहेंगे। लाइसेंसधारियों को दी चेतावनी जिला प्रशासन ने सभी पटाखा लाइसेंसधारियों को नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मंडला में दो पटाखा गोदाम सील, जांच में मिली गड़बड़ी:दो गोदाम सील, स्टॉक और रजिस्टर में मिला अंतर; एसडीएम-टीआई ने की कार्रवाई















Leave a Reply