Varanasi Students Detained Going To PM Office; Demand NEET Date Change


बीएचयू के छात्रों ने प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र के माध्यम से NEET 2026 की स्थगित परीक्षा की नई तिथि 21 जून निर्धारित किए जाने पर आपत्ति जताई। अपनी मांग को लेकर स्टूडेंट्स संसदीय कार्यालय वाराणसी ज्ञापन लेकर जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें आधे रास्त

.

छात्र नेता अभिषेक सिंह ने कहा – NTA द्वारा 14 मई को स्थगित हुई NEET-2026 परीक्षा की नई तिथि 21 2026 घोषित की गई है, जो छात्रों के अनुसार उपयुक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि 21 जून को पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री के प्रयासों से वैश्विक स्तर पर हुई। इस अवसर पर देशभर के सरकारी, गैर-सरकारी, शिक्षण एवं सामाजिक संस्थानों में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग लेते हैं।

पुलिस ने छात्रों को रोका।

पुलिस ने छात्रों को रोका।

छात्र नेताओं रजत सिंह ने कहा कि योग दिवस भारत की सांस्कृतिक और आयुर्वेदिक विरासत का प्रतीक है तथा यह भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करता है। ऐसे महत्वपूर्ण दिवस पर परीक्षा आयोजित करना उचित नहीं है। छात्रों ने मांग की कि NEET 2026 की परीक्षा किसी अन्य तिथि पर आयोजित की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *