![]()
झाबुआ में रविवार को आरटीओ और पुलिस विभाग की टीम ने मिलकर झाबुआ बस स्टैंड पर बसों की चेकिंग की। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चली इस कार्रवाई में नियमों की अनदेखी करने वाली बसों पर शिकंजा कसा गया। 15 बसों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान एक बस में बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां आपातकालीन द्वार (इमरजेंसी गेट) के ठीक आगे सीट लगी हुई थी। हादसे के वक्त यह यात्रियों की जान के लिए खतरा बन सकती है, इसलिए बस के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा एक दूसरी बस में आग बुझाने वाला यंत्र (अग्निशामक) मानक से छोटा पाया गया, जिस पर भी कानूनी कार्रवाई की गई। अभी दो वाहनों के प्रकरण बनाए गए हैं और अधिकारियों का कहना है कि यह चेकिंग कल भी जारी रहेगी। दस्तावेजों और सुविधाओं की बारीकी से जांच आरटीओ कृतिका मोहटा और सूबेदार धर्मेन्द्र पटेल ने बसों में जाकर फर्स्ट एड बॉक्स, परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी कागजों की जांच की। अधिकारियों ने बस ड्राइवरों और कंडक्टरों को साफ तौर पर चेतावनी दी कि बस में क्षमता से ज्यादा सवारियां न भरें। आरटीओ मोहटा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पारा क्षेत्र में भी पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान बस स्टैंड के साथ-साथ एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर पुलिस टीम ने पारा इलाके में भी गाड़ियों की चेकिंग की। यहाँ दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात देखे गए। पुलिस ने बाइक चलाने वालों को हेलमेट पहनने और गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने की समझाइश दी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ आने वाले दिनों में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बस में इमरजेंसी गेट के आगे सीट लगी थी:दूसरी में अग्निशामक यंत्र छोटा मिला, झाबुआ में 15 बसों की जांच














Leave a Reply