नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो की मौत:सरगुजा के लुचकी घाट में तेज रफ्तार में हुआ हादसा, महिला सहित दो गंभीर




नेशनल हाईवे 43, अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर अंबिकापुर सीमा से लगे लुचकी घाट में रविवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइकों के चालकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक की पत्नी एवं दूसरे बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के सोनतराई, सीतापुर निवासी संतोष कुजूर (38 वर्ष) रविवार को पत्नी संगीता कुजूर के साथ बाइक क्रमांक सीजी 14 एमवी 0586 में सवार होकर अंबिकापुुर के घंघरी आने के लिए निकला था। वह घंघरी स्थित एकलव्य विद्यालय में पढ़ रहे अपने बच्चे की टीसी लेने आ रहा था। तेज रफ्तार में टकराई दोनों बाइक
दोपहर करीब तीन बजे संतोष कुजुर लुचकी घाट के पास पहुंचा, जहां उसकी बाइक सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक क्रमांक सीजी 10 ईएफ- 3136 से सीधे जा भिड़ी। हादसे में संतोष कुजूर व दूसरे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं संतोष कुजूर की पत्नी संगीता एवं दूसरे बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे भाजपा नेता अनिल जायसवाल ने वाहन रोक-कर घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों मृतकों के शवों को हॉस्पिटल पहुंचाया। मृतकों के शवों को मार्रच्युरी में रखा गया है।
दूसरे बाइक सवारों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वे एमसीबी जिले के बताए गए हैं। संतोष कुजूर के परिजन सूचना मिलने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। दूसरे मृतक एवं घायलों की जानकारी एकत्र की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *