मायके आई महिला को जिंदा जलाने की कोशिश:शराब के नशे में युवक ने छप्पर में लगाई आग, महिला की हालत गंभीर




भिंड के मिहोना थाना क्षेत्र में अपने बीमार बाबा की सेवा करने मायके आई महिला पर रविवार को जानलेवा हमला हो गया। जगनपुरा गांव में एक युवक ने शराब के नशे में घर में घुसकर महिला पर पेट्रोल डाल दिया और जलती लकड़ी से आग लगा दी। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि आग की चपेट में आकर आरोपी युवक भी घायल हो गया। बाबा की देखभाल के लिए मायके आई थी महिला पुलिस के अनुसार घायल 25 वर्षीय शीलम पत्नी जबरसिंह दौहरे निवासी बझाई थाना ऊमरी छह दिन पहले अपने मायके जगनपुरा आई थी। उसके बाबा की तबीयत खराब होने के कारण वह परिवार के साथ रहकर उनकी देखभाल कर रही थी। खाना बनाते समय घर में घुसा युवक रविवार को शीलम अपनी भाभी खुशबू के साथ घर में खाना बना रही थी। तभी 27 वर्षीय अजय पुत्र बलवीर गौतम निवासी कसेरुआ थाना रौन नशे की हालत में वहां पहुंच गया। पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग आसपास के लोगों के मुताबिक युवक ने घर के छप्पर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद चूल्हे से जलती लकड़ी उठाकर शीलम पर हमला कर दिया। अचानक आग फैलने से घर में अफरा-तफरी मच गई। बचाव के दौरान अजय भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीणों ने दोनों को तुरंत रौन अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में अजय की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। मिहोना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों को लेकर पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *