जांजगीर-चांपा में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई:एक पोकलेन मशीन सहित 4 वाहन जब्त




जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर 16 मई को खनिज विभाग की टीम ने शिवरीनारायण और नवागढ़ क्षेत्रों में संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध खनन और परिवहन में शामिल एक पोकलेन मशीन सहित चार वाहन जब्त किए गए। खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कन्सदा (शिवरीनारायण) क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध रेत उत्खनन में लगी एक पोकलेन मशीन को जब्त किया गया। कार्रवाई के बाद इस मशीन को सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन खोखरा में खड़ा कराया गया है। दूसरी कार्रवाई अवैध गिट्टी और रेत परिवहन पर वहीं, केवा-नवागढ़ क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन में गिट्टी और दो ट्रैक्टरों में रेत ले जाते हुए पाया गया। इन तीनों वाहनों को जब्त कर नवागढ़ थाना और पुलिस लाइन में सुरक्षित रखा गया है। अभियान लगातार जारी रहेगा:प्रशासन खनिज विभाग ने बताया कि जब्त किए गए सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *