![]()
जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ खुर्द में रविवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ओंकार सिंह सेंगर पुत्र जगराम सिंह सेंगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ओंकार सिंह सेंगर रविवार सुबह करीब आठ बजे खेतों की ओर गए थे। बताया गया है कि उन्होंने वहां अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पास में बकरी चरा रहे एक युवक ने उन्हें आग की लपटों में घिरा देखा और तत्काल गांव पहुंचकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ओंकार सिंह गंभीर रूप से झुलस चुके थे। उनके पुत्र अशोक समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। सिरसा कलार थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह और हल्का इंचार्ज अरविंद यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ओंकार सिंह ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेंद्र बाजपेई, तहसीलदार सत्येंद्र गुप्ता, लेखपाल भूपेंद्र निरंजन तथा फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया गया कि ई-रिक्शा लोन पर लिया गया था, जिसकी किस्तें जमा न कर पाने के कारण करीब 20 दिन पहले कंपनी कर्मियों ने रिक्शा वापस ले लिया था। इसके बाद से ओंकार सिंह काफी परेशान और मानसिक तनाव में रहने लगे थे। ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक तंगी और रोजगार छिन जाने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
Source link
जालौन में अधेड़ ने खुद को लगाई आग, मौत:बैंक कर्मियों ने लोन न चुका पाने पर ई-रिक्शा छीना, मानसिक तनाव से था परेशान















Leave a Reply