फोरलेन किनारे आग से झुलसे यूकेलिप्टस के पेड़:मंदसौर फोरलेन पर तेज हवा में गिरने का खतरा खतरा, कांग्रेस नेता ने कार्रवाई की मांग की




मंदसौर जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित भुन्याखेड़ी से मंदसौर बायपास रोड के समीप फोरलेन किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों में अज्ञात कारणों से आग लगने का मामला सामने आया है। आग की चपेट में आने से बड़ी संख्या में पेड़ नीचे से बुरी तरह जल गए हैं, जिससे अब उनके कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है। व्यस्ततम महू-नीमच रोड पर खड़े ये जले हुए पेड़ हादसों को आमंत्रण देते नजर आ रहे हैं। तेज हवा और बारिश में बढ़ सकता है खतरा मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने मामले को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि आग से प्रभावित कई यूकेलिप्टस के पेड़ अंदर तक कमजोर हो चुके हैं। ऐसे में तेज हवा, आंधी या बारिश के दौरान इनके गिरने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई पेड़ सड़क से गुजर रहे वाहन पर गिरता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। दिनभर बना रहता है भारी ट्रैफिक महू-नीमच फोरलेन मार्ग पर दिनभर भारी वाहनों सहित लगातार ट्रैफिक का दबाव बना रहता है। सड़क किनारे खड़े जले हुए पेड़ों को देखकर स्थानीय लोगों में भी डर का माहौल है। कई पेड़ नीचे से पूरी तरह झुलस चुके हैं और बाहर से खड़े दिखाई देने के बावजूद अंदर से कमजोर हो गए हैं। प्रशासन से पेड़ हटाने और जांच की मांग अनिल शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे खड़े जले हुए और कमजोर पेड़ों को तत्काल हटाया जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि आग लगने के कारणों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यदि इसमें किसी की लापरवाही या शरारत सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। घटनास्थल की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कई फीट ऊंचे यूकेलिप्टस के पेड़ नीचे से आग की चपेट में आ चुके हैं। फिलहाल पेड़ खड़े हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति बेहद कमजोर नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को समय रहते इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *