![]()
आगर मालवा के सुसनेर में रविवार रात कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी, आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह जुलूस डाक बंगला चौराहे से शुरू होकर स्टेट बैंक चौराहे तक पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीट परीक्षा में जो धांधली हुई है, उसने लाखों होनहार छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। नेताओं का कहना था कि एक तरफ युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही हैं, तो दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता हाथों में जलती हुई मशालें लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने पूरी राह केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस जुलूस की वजह से कुछ देर के लिए सड़क पर आवाजाही भी रुकी रही। कांग्रेस ने मांग की है कि परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और युवाओं को रोजगार के बेहतर मौके दिए जाएं। प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी इस विरोध प्रदर्शन में विधायक प्रतिनिधि चितरंजन सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान और फकीर मोहम्मद खान समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।
Source link
NEET पेपर लीक और महंगाई पर कांग्रेस का मशाल जुलूस:कार्यकर्ता बोले- युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही, चीजों के रेट बढ़ रहे















Leave a Reply