![]()
महासमुंद जिले में पुलिस अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में बसना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर स्थित ग्राम सिरको में एक अवैध स्क्रैप यार्ड को सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान यार्ड से लगभग 10 टन संदिग्ध लोहा स्क्रैप जब्त किया गया। पुलिस को 16 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिरको में एक स्क्रैप यार्ड का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान यार्ड संचालक तनवीर दानी (40) की मौजूदगी में यार्ड की तलाशी ली गई। तलाशी में पुरानी मशीनें, पंप, साइकिल और मोटरसाइकिल के पार्ट्स, लोहे के एंगल, पाइप, पुराने टीन, कूलर, पंखे सहित भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार का लोहा स्क्रैप बरामद हुआ। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित वजन करीब 10 टन है। पुलिस ने संचालक तनवीर दानी से बरामद स्क्रैप के संबंध में वैध दस्तावेज, खरीद-बिक्री के बिल और व्यापार अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्रस्तुत करने को कहा। हालांकि, वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेजों के अभाव में पुलिस ने इस स्क्रैप को संदिग्ध संपत्ति मानते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106 के तहत जब्त कर लिया। इसके साथ ही, पूरे यार्ड को विधिवत सीलबंद कर दिया गया है।
Source link
बसना में अवैध स्क्रैप यार्ड सील, 10 टन कबाड़ जब्त:NH-53 किनारे चल रहा था कारोबार, पुलिस ने की कार्रवाई















Leave a Reply