खरगोन में 20 फीट गहरे कुएं में नीलगाय गिरी:वन विभाग और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सकुशल जंगल में छोड़ा




खरगोन जिले के ग्यासपुरा में एक खेत के लगभग 20 फीट गहरे कुएं में एक नीलगाय गिर गई। वन विभाग और ग्रामीणों की टीम ने मिलकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे सामने आई, जब चरवाहा परसराम सोलंकी खेत पहुंचा। उसने कुएं में नीलगाय को देखा। इसके बाद परसराम ने तुरंत सरपंच रामकरण चौहान को इसकी सूचना दी, जिन्होंने वन विभाग को सूचित कर बचाव दल को मौके पर बुलाया। बचाव अभियान में शामिल लोग वन विभाग की टीम के साथ 20 से अधिक ग्रामीणों ने बचाव अभियान चलाया। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने नीलगाय को रस्सियों से बांधकर कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। यह बचाव अभियान दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चला। रस्सियां खोलने के बाद नीलगाय तुरंत उछलते-कूदते हुए खेतों से होते हुए जंगल की ओर भाग गई। 20 फीट गहरा था कुआं कुआं लगभग 20 फीट गहरा था और उसमें करीब 3–4 फीट पानी मौजूद था, जबकि कुछ हिस्सा सूखा भी था। स्थानीय लोगों का मानना है कि नीलगाय रात के अंधेरे में पानी की तलाश में भटकते हुए कुएं में गिर गई होगी, क्योंकि भीषण गर्मी में वन्य प्राणी अक्सर पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों के करीब आ जाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *