तेजर रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:एआरटीओ ऑफिस के पास हादसा, राहगीरों ने ई-रिक्शा से पहुंचाया अस्पताल




फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए राजमिस्त्री को राहगीरों ने ई-रिक्शा से लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना एआरटीओ कार्यालय के पास हुई। राहगीरों ने बताया कि उन्होंने 108 एंबुलेंस को सूचना दी थी, लेकिन लगभग 10 मिनट तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद वे घायल को ई-रिक्शा से अस्पताल ले गए। मृतक की पहचान फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगला निवासी 40 वर्षीय रवीश के रूप में हुई है, जो राजमिस्त्री का काम करते थे। रवीश रविवार देर शाम अपने घर से मसेनी चौराहा की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद वह करीब 15 मिनट तक सड़क पर पड़े रहे। गांव के लोगों ने बाइक देखकर रवीश की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। मृतक के चचेरे भाई प्रशांत लोहिया अस्पताल पहुंचे। रवीश के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। पत्नी रूबी भी सूचना मिलने पर मोर्चरी पहुंचीं, जहां परिजनों के पहुंचने पर चीत्कार मच गया। अस्पताल प्रशासन ने शव की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने मोर्चरी पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *