![]()
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि मुंबई के प्रतिष्ठित टाटा मेमोरियल सेंटर की एक यूनिट जल्द ही विदिशा में प्रारंभ की जाएगी। इससे विदिशा सहित रायसेन, सीहोर और देवास जिले के कैंसर मरीजों को इलाज के लिए महानगरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। रविवार को बैठक में इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक विदिशा कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में रविवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कैंसर उपचार सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज में शुरू होंगी प्रारंभिक जांच बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थायी भवन बनने तक विदिशा मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक स्तर पर कैंसर जांच और उपचार सुविधाएं शुरू की जाएंगी। इसके तहत 5, 6 और 7 जून को शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय में कैंसर जांच एवं उपचार हेतु तीन दिवसीय विशाल शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में टाटा मेमोरियल सेंटर के विशेषज्ञ डॉक्टर और वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह देंगे। कीमोथेरेपी सहित आधुनिक सुविधाएं शुरू करने की तैयारी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पहल “पीड़ित मानवता की सेवा” के उद्देश्य से शुरू की जा रही है, ताकि कैंसर पीड़ित मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज स्थानीय स्तर पर मिल सके। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में जल्द ही कीमोथेरेपी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी शुरू करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी और आगामी 15 दिनों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। बैठक में सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत, शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा, विदिशा विधायक मुकेश टंडन, बासौदा विधायक हरिसिंह रघुवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे
Source link
विदिशा में टाटा मेमोरियल सेंटर की यूनिट शुरू होगी:शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा, कैंसर के मरीजों को मिलेगा लाभ














Leave a Reply