![]()
रामपुर के थाना गंज क्षेत्र में तीन नवजात शिशुओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने बिना पंजीकरण संचालित हो रहे किलकारी अस्पताल को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने स्वीकार किया कि अस्पताल कई वर्षों से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। मृतक नवजातों के परिजनों ने जिला महिला अस्पताल में तैनात संविदा महिला डॉक्टर नीलोफर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल में सुविधाओं की कमी बताकर निजी किलकारी अस्पताल भेजती थीं। परिजनों के अनुसार, 6 मई 2026 से 17 मई 2026 के बीच 11 दिनों में तीन नवजातों की मौत हुई है। पहला मामला चपटा कॉलोनी, थाना गंज निवासी शाहनवाज की 22 वर्षीय पत्नी सोफिया से जुड़ा है। परिजनों ने बताया कि 15 मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। शाहनवाज से इलाज के लिए लगभग 16 हजार रुपये लिए गए थे। दूसरा मामला नई बस्ती निवासी बाबू अली की 23 वर्षीय पत्नी गुल आफरीन का है। आरोप है कि 16 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे प्रसव के दौरान उनके नवजात की भी मौत हो गई। इस परिवार से 18 हजार रुपये वसूले गए थे। तीसरा मामला डूंगरपुर आसरा कॉलोनी निवासी शाने आलम की 25 वर्षीय पत्नी गौसिया का है। परिजनों के अनुसार, 6 मई 2026 को सुबह करीब 9 बजे प्रसव के दौरान उनके नवजात शिशु की मौत हुई थी। उनसे 16 हजार रुपये लिए गए थे। तीनों मृतक परिवारों की महिलाओं ने रविवार शाम करीब 6:30 बजे थाना गंज में डॉक्टर नीलोफर के खिलाफ तहरीर दी है और कार्रवाई की मांग की है।
Source link
रामपुर में 11 दिन में 3 नवजातों की मौत:बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था किलकारी अस्पताल, सील














Leave a Reply