शहर में दो जगहों से अवैध पटाखे जब्त:देवास में ब्लास्ट के बाद शाजापुर में कार्रवाई; दुकान में भरे रखे थे




देवास की पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद शाजापुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। इसी को देखते हुए रविवार रात 8 से 10 बजे के बीच एसडीएम मनीषा वास्कले और तहसीलदार गौरव पोरवाल ने पुलिस बल के साथ शहर में अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम ने शहर में दो जगहों पर दबिश दी। पहली कार्रवाई चौक इलाके की अंडा गली में हुई, जहां सैफुद्दीन की दुकान से भारी मात्रा में अवैध पटाखे मिले। इसके बाद टीम नाथवाड़ा पहुंची और मोहन योगी के ठिकाने से भी बड़ी तादाद में पटाखे जब्त किए। प्रशासन ने दोनों जगहों से पटाखे कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसों को रोकने के लिए सख्ती अधिकारियों का कहना है कि देवास जैसी घटना दोबारा न हो, इसलिए यह सख्ती बरती जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी पटाखों के अवैध स्टॉक या खतरे की जानकारी मिले, तो तुरंत सूचना दें। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। होगी कानूनी कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि फिलहाल पटाखों को जब्त कर लिया गया है। एसडीएम की रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *