ग्वालियर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

चोरी के बाद डीआरडीओ कर्मचारी घर मे खुली पड़ी अलमारी और बिखरा पड़ा सामान।
ग्वालियर में भतीजी की शादी में शामिल होने गए DRDO कर्मचारी के सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। अज्ञात बदमाश घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब कर्मचारी शनिवार शाम परिवार के साथ शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचे। घर के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। मामले की शिकायत पर हजीरा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ट्रिपल आईटीएम कॉलेज के पीछे स्थित मंगल एन्क्लेव निवासी तहसीलदार गुर्जर DRDO में पदस्थ हैं। 7 मई को वह अपने परिवार के साथ भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए दौलसा रिठौरा गए थे। इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने घर में धावा बोल दिया।
छत के रास्ते दाखिल हुए
बताया जा रहा है कि बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। उन्होंने ऊपर लगी लोहे की चद्दर काटकर प्रवेश किया और फिर अलमारी तथा बक्सों के ताले तोड़ दिए। चोर करीब साढ़े छह तोला सोने के आभूषण, लगभग एक किलो चांदी और 10 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है।
पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए सामान में सोने का मंगलसूत्र, बालियां, टॉप्स, अंगूठियां और अन्य जेवर शामिल हैं। इसके अलावा चांदी के चूड़े, सिक्के, ताबीज, पायजेब और बिछिया भी बदमाश अपने साथ ले गए।
शनिवार शाम जब तहसीलदार गुर्जर परिवार सहित घर लौटे तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। अंदर कमरों में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
















Leave a Reply