![]()
भारत की जनगणना 2027 के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। खास बात यह है कि यह कार्य तय समय सीमा से पहले ही 16 मई तक पूरा कर लिया गया। इसके साथ ही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जिसने यह उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, जनगणना का यह कार्य 1 से 30 मई के बीच पूरा किया जाना था। लेकिन कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. संतोष कुमार देवांगन के मार्गदर्शन में जिले ने समय से पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 8 मई तक सिर्फ 6% हुआ था काम जानकारी के मुताबिक, 8 मई 2026 को डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने पदभार संभाला था। उस समय जिले में जनगणना कार्य की प्रगति सिर्फ 6 प्रतिशत थी। इसके बाद प्रशासन ने तेजी से काम शुरू किया और लगातार मॉनिटरिंग, समीक्षा और टीमवर्क के जरिए 16 मई तक पूरा काम खत्म कर लिया गया। 513 प्रगणक और 85 पर्यवेक्षक लगे थे इस कार्य को पूरा करने के लिए जिले में 513 प्रगणकों और 85 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। कलेक्टर ने बताया कि 11 मई तक जिले के 528 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में से 252 ब्लॉक का कार्य पूरा हो चुका था। इसके बाद टीम ने तेजी से काम करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला सम्मान इस उपलब्धि पर कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने संबंधित प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने जिला जनगणना अधिकारी अमित बेक, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी विक्रांत अंचल, देवेंद्र सिरमौर सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और मैदानी अमले की सराहना की। जनप्रतिनिधियों और जनता का जताया आभार कलेक्टर ने कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य था, जिसे सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। उन्होंने आम जनता, जनप्रतिनिधियों और मीडिया का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से जिला प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर सका।
Source link
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जनगणना कार्य शत प्रतिशत पूर्ण:जिला प्रदेश में अव्वल,16 मई तक 100% पूरा हुआ हाउस लिस्टिंग का काम, कलेक्टर ने दी बधाई
















Leave a Reply