फर्रुखाबाद में नेशनल हाईवे पर सीएनजी गैस लीक:ट्रैफिक रोका गया, पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची, 20 मिनट ब्लॉक रही रोड




फर्रुखाबाद में नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सीएनजी गैस कंटेनर से गैस लीक होने लगी। घटना रविवार देर शाम हुई, जिसके बाद लगभग 20 मिनट तक यातायात रोकना पड़ा। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। यह घटना फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर कादरी गेट थाना क्षेत्र के मेसीनी चौराहे के पास हुई। हरदोई के रूपापुर से एटा जा रहे सीएनजी गैस कैंटर से तेज आवाज के साथ गैस लीक होने लगी। कैंटर चालक ने चौराहे से कुछ पहले ही वाहन रोक दिया और वहां से हट गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अभय वर्मा सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर कैंटर से करीब 200 मीटर पीछे यातायात को रोक दिया गया। बाद में कैंटर के चालक को बुलाया गया और सिलेंडर को बंद किया गया। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों ने बताया कि गैस लीक होने की आवाज इतनी तेज थी कि यह करीब 100 मीटर दूर तक सुनाई दे रही थी। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे और गैस रिसाव बंद होने के बाद ही उन्होंने राहत की सांस ली। कैंटर चालक दयाशंकर, जो आगरा का रहने वाला है, ने बताया कि फिटिंग कटने के कारण पाइप खुल गया और गैस लीक होने लगी। पांचाल घाट चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे और यातायात को नियंत्रित किया गया। उन्होंने पुष्टि की कि स्थिति अब सामान्य है और कैंटर को वापस रूपापुर भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *