![]()
सिंगरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में रविवार शाम सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। कलेक्ट्रेट के पास कृषि उपज मंडी के सामने एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्राएं और ऑटो चालक घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घायल छात्राएं डिप्लोमा कॉलेज पचौर की बताई जा रही हैं। वे बैढ़न सिलेंडर भरवाने आई थीं और उनका ऑटो मंडी के सामने खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आई कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान कार के एयरबैग भी खुल गए। इस दुर्घटना में ऑटो चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। लोग बोले-कार में हूटर लगा था स्थानीय लोगों का कहना है कि कार लापरवाही से चलाई जा रही थी। लोगों ने बताया कि कार में हूटर भी लगा हुआ था। वहीं, यह चर्चा भी सामने आई कि कार एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलने पर बैढ़न थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और वाहन चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Source link
सिंगरौली में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मारी:डिप्लोमा कॉलेज की दो छात्राएं और ड्राइवर गंभीर घायल














Leave a Reply