![]()
छतरपुर जिले के बमनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवार तिगड्डा के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपाचे मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक युवक सेवार गांव निवासी अहिरवार परिवार का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और ट्रक उसे कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही भगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। फरार ट्रक चालक की तलाश जारी पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ट्रक जब्त कर थाने में रखा घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और नियमित निगरानी की मांग की है। बमनोरा थाना प्रभारी शैलेंद्र चौरसिया के मुताबिक अपाचे बाईक क्रमांक MP 36 ZH 9470 को टक्कर मारने और घटना को अंजाम देने वाले ट्रक (MP 13 H 1206) को पुलिस ने पकड़ लिया और जब्त कर थाने में रखवाया है।
Source link
छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा:युवक की मौके पर मौत, वाहन थाने में रखवाया, चालक मौके से फरार















Leave a Reply