![]()
बीना के नानक वार्ड से पार्षद बीडी रजक ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पर कई आरोप है। रविवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे भाजपा और पार्षद पद दोनों से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने इस मामले में जीआरपी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। पार्षद रजक का कहना है कि उन्होंने रेलवे इलाके में चल रही अव्यवस्थाओं, सड़क खुदाई और बाउंड्री वॉल निर्माण में हो रही गड़बड़ियों की शिकायत रेल मंत्रालय और डीआरएम से की थी। उनका आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर रेलवे के अधिकारियों ने उन्हें धमकाया और निशाना बनाना शुरू कर दिया। मारपीट और झूठे केस का दावा पार्षद ने दावा किया कि 9 मई की रात आरपीएफ ने उन्हें पकड़कर उनके साथ मारपीट की और कोरे कागजों पर दस्तखत करा लिए। उन्होंने यह भी कहा कि चेन पुलिंग के एक मामले में उनके खिलाफ गलत तरीके से कार्रवाई की गई है। रजक ने नाराजगी जताई कि एक हफ्ते पहले शिकायत करने के बावजूद जीआरपी ने अब तक कोई जांच शुरू नहीं की है। उनका कहना है कि आरपीएफ और एडीएन उनसे निजी दुश्मनी निकाल रहे हैं। आरपीएफ ने आरोपों को बताया झूठा दूसरी तरफ, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कमल सिंह ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि कार्रवाई के समय की पूरी सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद है, जिसमें साफ दिख रहा है कि पार्षद के साथ कोई मारपीट नहीं हुई। उन्होंने कहा कि लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे हैं और वे सभी सबूत अदालत में पेश करेंगे।
Source link
बीना में पार्षद ने आरपीएफ पर लगाए मारपीट के आरोप:न्याय न मिलने पर पद से इस्तीफे की चेतावनी दी, अधिकारियों ने आरोपों को झूठा बताया













Leave a Reply