![]()
लखनऊ के अमीनाबाद इलाके में फीस बकाया होने पर स्कूल में परीक्षा देने से रोके जाने से आहत 7वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। इलाज के दौरान बलरामपुर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौलवीगंज हैदर मिर्जा रोड निवासी जितेंद्र साहू हजरतगंज स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका 14 साल का बेटा तुषार नाका के शास्त्रीनगर स्थित टाउन हॉल स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था। परिजनों के मुताबिक आर्थिक तंगी के कारण दो महीने की स्कूल फीस जमा नहीं हो सकी थी। आरोप है कि फीस बकाया होने पर स्कूल प्रशासन ने तुषार को परीक्षा में बैठने से रोक दिया। बाद में परिवार ने तीन महीने की फीस जमा कर दी, लेकिन इसके बाद से तुषार काफी परेशान रहने लगा था। वह पिछले एक सप्ताह से स्कूल भी नहीं जा रहा था और तनाव में था। तुषार दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला शनिवार शाम तुषार ने पिता को दवा दी और अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर मां सीमा और बहनों ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर परिवार ने दरवाजा तोड़ा। अंदर तुषार दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस कर रही जांच परिजन तुरंत उसे बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अमीनाबाद इंस्पेक्टर सुनील आजाद ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
लखनऊ में 7वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान:फीस बकाया होने पर परीक्षा से रोका, पुलिस को नहीं मिली तहरीर















Leave a Reply