भास्कर न्यूज | कवर्धा| माशिमं द्वारा द्वारा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा वर्ष-2026 की समय-सारणी जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम अनुसार प्रथम वर्ष की सैद्धांतिक परीक्षा 28 मई से 12 जून व द्वितीय वर्ष की परीक्षा 29 मई से 10 जून तक होगी। सभी परीक्षा प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों में संपन्न होंगी। इसे लेकर संबंधित स्कूलों को सूचना भी भेजी जा चुकी है। संबंधित पाठ्यक्रमों की समय-सारणी बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in पर विस्तार से उपलब्ध है।
Source link
डीएलएड मुख्य व अवसर परीक्षा 28 से शुरू होगी










Leave a Reply