The bronze statue of ‘Avalokiteshvara’, stolen from the Ghasidas Museum in 1952, will be brought to Chhattisgarh, worth Rs 19 crore.


  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • The Bronze Statue Of ‘Avalokiteshvara’, Stolen From The Ghasidas Museum In 1952, Will Be Brought To Chhattisgarh, Worth Rs 19 Crore.

रायपुर57 मिनट पहलेलेखक: मनीष पाण्डेय

  • कॉपी लिंक

रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय से चुराई गई ‘अवलोकितेश्वर’ की कांस्य प्रतिमा वापस छत्तीसगढ़ लाई जाएगी। इसे फिर से म्यूजियम में स्थापित की जाएगी। इसके लिए संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र लिखा है। मिली जानकारी के अनुसार प्रतिमा अब तक भारत नहीं पहुंची है।

प्रतिमा के भारत पहुंचने के बाद खुद संस्कृति मंत्री रिसीव करने दिल्ली जाएंगे। दरअसल, अमेरिका ने भारत को करीब 1.4 करोड़ डॉलर मूल्य की 657 प्राचीन वस्तुएं लौटाई है। इन वस्तुओं में महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय से चुराई गई करीब 19 करोड़ की ‘अवलोकितेश्वर’ की कांस्य प्रतिमा भी है। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की दूत राजलक्ष्मी कदम की मौजूदगी में भारत को सौंपा गया है।

अवलोकितेश्वर की मूर्ति अमेरिका से जल्द दिल्ली आएगी। उसको लेने संस्कृति मंत्री और संचालक खुद जाएंगे। – प्रताप पारख, उपसंचालक, संस्कृति विभाग

सिरपुर से मिली ​थी प्रतिमा प्रतिमा वर्ष 1939 में लक्ष्मण मंदिर के पास मिली कांस्य प्रतिमाओं के एक बड़े भंडार का हिस्सा थी। इसके बाद इसे रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के संग्रह में रखा गया। लेकिन 1982 के आसपास इसकी चोरी हो गई। चोरी की गई प्रतिमा अमेरिका तस्करी कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि शिलालेख में कारीगर का नाम द्रोणादित्य अंकित है, जो महासमुंद जिले के श्रीपुर (वर्तमान में सिरपुर) के निवासी थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *