![]()
शाहजहांपुर में एक महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और सास 50 हजार रुपये नकद और एक बाइक की मांग कर रहे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के ख्वाजा फिरोज निवासी पूजा की शादी वर्ष 2019 में हरदोई जिले के शाहबाद निवासी मनोज कुमार से हुई थी। पूजा का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और सास उसे कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित करते थे और मारपीट भी करते थे। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उससे दहेज में 50 हजार रुपए और एक बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पति शराब पीकर आता और उसके साथ मारपीट करता था। पति और सास ने उसका स्त्री धन भी छीन लिया था। 7 जनवरी 2025 को पति ने बच्चों सहित उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता अपने मायके आई और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिवार ने कई बार पंचायत के माध्यम से सुलह का प्रयास किया, लेकिन पति और सास उसे वापस ले जाने को तैयार नहीं हुए। पीड़िता ने पहले कोई कार्रवाई नहीं की थी क्योंकि वह अपना घर बसाना चाहती थी। जब सभी रास्ते बंद हो गए, तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Source link
महिला ने पति-सास पर मारपीट, घर से निकालने का आरोप:दहेज में 50 हजार रुपए और बाइक मांगने का मामला, FIR















Leave a Reply