बिलकिसगंज| अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद महाकौशल प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को खजुराहो में हुई। बैठक में एजेंडा में संगठन की मौजूदा गतिविधियों की समीक्षा और अधिवक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके हितों की रक्षा संगठन की प्राथमिकता है। समाज में विधिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। अंत में सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक में सीहोर जिला इकाई की भागीदारी प्रमुख रही। सीहोर से बीएस बगोरिया, जितेन्द्र ठाकुर, भारती मीना, बरखा आदि शामिल थे।
Source link
खजुराहो में मंथन, अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़














Leave a Reply